उर्दू शायरी · ग़ज़ल

saKHt mushkil mein paDi hai duniya

सख़्त मुश्किल में पड़ी है दुनिया

سخت مشکل میں پڑی ہے دنیا

शायर: Ibraheem Saleem7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

सख़्त मुश्किल में पड़ी है दुनिया
अपनी चादर से बड़ी है दुनिया

हाथ में सुल्ह की तलवार लिए
एक 'आलम से लड़ी है दुनिया

एक ज़र्रे से पशेमान हुई
लोग कहते थे बड़ी है दुनिया

अपनी रफ़्तार में उलझी ऐसी
राह में औंधी पड़ी है दुनिया

कब अँधेरों से ज़िया फूटी है
रात की धूप घड़ी है दुनिया

ज़हर अब चाँद पे फैलाने को
बस-कि तय्यार खड़ी है दुनिया

वक़्त रफ़्तार का नक़्श-ए-कफ़-ए-पा
दरमियाँ एक कड़ी है दुनिया