उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aah wo shoala hai jo ji ko bujha ke uTThe

आह वो शो'ला है जो जी को बुझा के उट्ठे

آہ وہ شعلہ ہے جو جی کو بجھا کے اٹھے

शायर: Dattatriya Kaifi6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आह वो शो'ला है जो जी को बुझा के उट्ठे
दर्द वो फ़ित्ना है जो दिल को बिठा के उट्ठे

आप की याद में हम ऐ सनम-ए-ग़फ़लत-केश
ऐसे बैठे कि क़यामत ही उठा के उट्ठे

एक दुज़्दीदा-नज़र से मिरा दिल छीन के वाह
तुम किधर को मिरी जाँ आँख बचा के उट्ठे

अर्सा-ए-हश्र तक इक लग गया ताँता उन का
मुर्दे क़ब्रों से जो तेरे शोहदा के उट्ठे

रमज़ाँ क्यूँकि बरस-भर को समझ बैठें हम
आए दिन के भी किसी से ये कड़ाके उट्ठे

दिल-नशीं रहमत-ए-हक़ जब से हुई है 'कैफ़ी'
दग़दग़े दिल से मिरे रोज़-ए-जज़ा के उट्ठे